फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   community kitchen not start in mau but administration was robbed of applause by putting old photos now social media users target DM

मऊः कम्युनिटी किचन खुला नहीं, पुरानी तस्वीर लगाकर प्रशासन ने लूटी वाहवाही, अब सोशल मीडिया पर किरकिरी

Wed, 19 May 2021 11:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 May 2021 11:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में छोटे साहब की होशियारी ने बड़े साहब के कार्यो पर उठाया सवाल उठाया है। अब  सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। यहां कम्युनिटी किचन खोला ही नहीं गया लेकिन साहेब को तस्वीर भेज दी गई। 

विज्ञापन
community kitchen not start in mau but administration was robbed of applause by putting old photos now social media users target DM
कम्युनिटी किचन से संबंधित डीएम ने इसी फोटो को किया ट्वीट - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से ऐसे ही भय का माहौल है। इसे दूर करने के बजाए प्रशासन के जिम्मेदार ठोस कदम उठाने के बजाए कागजी मेहनत कर रहे है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन द्वारा शुरू किए गए  कम्युनिटी किचन  के तहत जरुरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए एक तस्वीर पर कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन तहसील का है।  बीते 10 मई को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा द्वारा मऊ ड्रिस्ट्रिक पेज पर अपलोड करते हुए कम्युनिटी किचन के तहत जरुरतमंदों को भोजन का पैकेट देते हुए बताया। जैसे ही यह फोटो अपलोड हुआ कुछ ही देर में यह वायरल होने के साथ इस पर सवाल उठने शुरू हो गए।
विज्ञापन


दरअसल इस फोटो को सोशल मीडिया के कई यूर्जस जो स्थानीय निवासी हैं, वो इसे पिछले वर्ष का बता रहे है। लोगों का आरोप है कि मधुबन तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों ने बड़े साहब को खुश करने के लिए पुरानी फोटो को नई फोटो बताकर दे दिया । इस पर बिना इसकी रियलटी चेक किए ही जिलाधिकारी ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के इस महामारी के विषम परिस्थिति में लोगों की मदद करने के बजाए पुरानी फोटो को अपलोड करने के कार्य को गलत बताते हुए जिलाधिकारी से उन्हें फोटो मुहैया कराने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

इस बाबत बात करने पर तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि मेरे स्वयं के फोटो सहित अन्य फोटो ऑपरेटर के द्वारा भेजा गया है कोई भी तस्वीर पु्रानी नहीं है। फिलहाल इसकी जांच होगी। यदि आरोप सही मिला तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

फोटो को गलत बताते यूर्जस दे रहे हैं ये तर्क

 तहसील प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को कम्युनिटी किचन के भेजे गए तस्वीर को पर कई लोग कई सवाल उठा रहे हैं। इसमें वर्तमान में ब्लाक संसाधन केंद्र जो अब सुंदरीकरण के चलतें काफी सुसज्जित है। जबकि अपलोड फोटो में वर्तमान की स्थिति में विरोधाभास है। वहीं लोगों का सवाल है कि जब संक्रमण के चलते  परिषदिय विद्यालय बंद पड़े हुए है तो ऐसे में कैसे बच्चे दिखाई दे रहें है।

इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न लगभग दो महीने पूर्व लेखपाल ओमप्रकाश पांडेय एक मामले में निलबिंत कर दिए गए। वर्तमान में मधुबन का चार्ज लेखपाल विवेक राय के पास है। लेकिन वायरल फोटो में निलंबित लेखपाल बच्चों को लंच पैकेट बांटते दिखाई दे रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed