फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coaches will be appointed on contract at the mini stadiums in Fatehpur and Sarsena villages.

Mau News: फत्तेपुर और सरसेना गांव के मिनी स्टेडियम में अनुबंध पर तैनात किए जाएंगे प्रशिक्षक

Sun, 07 Dec 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Coaches will be appointed on contract at the mini stadiums in Fatehpur and Sarsena villages.
मऊ। जिले के दो मिनी स्टेडियमों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षक अभ्यास कराते दिखाई देंगे। विभाग की तरफ से जल्द ही प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रशिक्षक अनुबंध के तहत तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की प्रतिभा की पहचान के लिए शासन की तरफ से रानीपुर ब्लाॅक क्षेत्र के फत्तेपुर और सरसेना में मिनी स्टेडियम की स्थापना की गई है। स्टेडियम में प्रशिक्षक नहीं होने के चलते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। आर्थिक तंगी के चलते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जिला मुख्यालय जाना मुश्किल होता है। खिलाड़ियों की तरफ से स्टेडियम में प्रशिक्षको को तैनात किए जाने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिनी स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों के तैनात किए जाएंगे। दो मिनी स्टेडियम के लिए एक-एक प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
खिलाड़ियों की मानें तो प्रशिक्षकों की नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में श्रीकांत यादव, सूर्यनाथ प्रसाद, गोविंद शर्मा, मनोज सिंह का कहना है कि स्टेडियम में लंबे समय से प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं होने के चलते प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। प्रति दिन जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में प्रेक्टिस करना मुश्किल होता है। प्रशिक्षक की नियुक्ति होने से काफी फायदा मिलेगा।

इस बाबत जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ का कहना है कि दो मिनी स्टेडियम में एक-एक प्रशिक्षक की तैनाती होगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार नियुक्ति करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed