{"_id":"d402600ca280a1622cbd3728dbc6081f","slug":"cms-are-conspicuously-absent-from-the-district-hospital-and-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से सीएमएस और डाक्टर रहे नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से सीएमएस और डाक्टर रहे नदारद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार की शिकायत और ताकीद के बाद भी स्वास्थ्य महकमा का रवैया नहीं बदल रहा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो सीएमएस सहित दो चिकित्सक गैर हाजिर मिले। जिसकी रिर्पोट उन्होंने जिलाधिकारी को सौंप दी।
सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू शुक्रवार को सुबह 10.25 पर जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएमएस एके पांडेय अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। वहीं, डा.डीएन राय मरीज न देख कर पेपर पढ़ रहे थे। डा. सीएम राय ने एक भी मरीज की जांच नहीं की।
डा.उपेश राय अभी तक तीन मरीजों को को ही देख पाए थे। डा.आरएम मिश्रा ने 43 मरीज देखे थे। डा. आरआर चौहान अभी तक अपने चैंबर में नही पहुंचे थे। डा. एके गुप्ता अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
डा.वसीमुद्दीन जमाली 12 मरीज देखे थे। कुत्ता काटने का नया 23 और पुराना 29 मरीज पाए गए। डा.आर के गुप्ता 26 मरीज देखे थे। डा.एपी गुप्ता 25 मरीज देखे थे। प्लास्टर सेक्शन में दो मरीजों का प्लास्टर किया गया था।
डा.पीएन चतुर्वेदी ने अभी तक केवल 5 ही मरीज देखे थे। डा.एसडी गौतम के कक्ष में मरीजों के 9 एक्सरे और 6 अल्ट्रासाउंड किए गए थे। डा.एके रंजन विशेष अवकाश पर रहे। जिसकी स्वीकृती पत्र दिखाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।