फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cleanliness is half of faith in Islam

इस्लाम में सफाई है आधा ईमान

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is half of faith in Islam
कोपागंज के मदरसा मिफ्ताउल उलूम में स्वास्थ्य के कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते डा.जितेन्द्र कुमार।
कस्बा स्थित मदरसा मिस्वाह उल उलूम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं  कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट गोरखपुर एन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में  बैठक हुई। इसमें इस्लाम में सफाई के महत्व पर जिक्र होने बात कही गई। कहा गया कि इस्लाम में सफाई को आधा ईमान बताया गया। 
विज्ञापन



बैठक में नियमित टीकाकरण, स्वच्छता एवं  पोलियो कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ  केंद्र कोपागंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ जीतेन्द्र कुमार ने किया।  कुरान व हदीश की चर्चा करते हुए सफाई पर विचार व्यक्त किया गया। कहा गया कि  इस्लाम में सफाई को आधा ईमान बताया गया है।  कहा गया कि जब अल्लाह ने बीमारी दी तो उसके  लिए इलाज भी बताया। उन्होंने पोलियो कार्यक्रम की सफलता के प्रयासों की  प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़ी खुशी का मौका है कि स्वस्थ्य विभाग के इस  कार्यक्रम की बदौलत आज हमारे मुल्क में पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी पर अंकुश लगा। 
विज्ञापन



कोर ग्रुप के डीएमसी शमशेर अली ने कहा कि पूरे विश्व में 16 मार्च 2016 तक सिर्फ सात मामले प्रकाश में आये हैं । डीयूसी मो. आरिफ ने नियमित  टीकों एवं बीमारियों से बचाव के बारे में  बताया। बताया कि टीबी, पीलियो,  काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया ,खसरा, बुखार आदि  बीमारियों से बचने के लिए टीके लगवाने जरूरी है । ये टीके प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को एएनएम द्वारा निशुल्क लगाये जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed