फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children watched movies, learned a lesson

Mau News: बच्चों ने देखी फिल्में, सीखा सबक

Wed, 01 Mar 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Children watched movies, learned a lesson
अमर उजाला फाउंडेशन बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों में बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक फिल्म देखी और उससे सबक सीखा। साथ ही फिल्मों से जुड़े सवालों को जवाब देकर कुछ बच्चे पुरस्कृत भी हुए। मुहम्मदाबाद गोहना : अमृत हायर सेकेंड्री स्कूल में बाल फिल्म पकड़ा गया दिखाई गई। फिल्म देखकर बच्चे काफी खुश हुए। फिल्म के बाद पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर कक्षा तीन के आयुष यादव और यूकेजी के प्रखर को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, राहुल सिंह, रामानंद मौर्य आदि शिक्षक मौजूद रहे। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहूरपुर में बच्चों को अनोखा छाता फिल्म दिखाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा सात की अर्चिता कुमारी और कक्षा छह की प्राची कुमारी को सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतिमा राय, सतीश मौर्या, रामसहाय यादव, आशा चौहान रहे।
विज्ञापन

रानीपुर : उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट में फिल्म जैसे को तैसा और जादूई घड़ा दिखाई गईं। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर कक्षा आठ के छात्र सुजित राजभर और कक्षा छह की छात्रा पूजा मौर्या को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रेमचंद, प्रतिमा राय, शबाना खातून, विजयलक्ष्मी राय, गीता यादव रहीं।
विज्ञापन

फिल्मों से मिली बेहतर सीख
अर्चिता कुमारी ने कहा कि हमें लालच नहीं करना चाहिए। लालच बुरी बला है। हम सभी मिलकर मानव भाव से एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। प्राची तिवारी ने कहा कि हमें शिक्षा मिली की परिश्रम और कड़ी मेहनत और इमानदारी के साथ साथ जीवन जीना चाहिए। प्रखर ने कहा कि फिल्म से शिक्षा मिली कि हमें जाति पाति में नहीं बंटना चाहिए। पूजा मौर्या ने कहा कि फिल्म से हमें घमंड न कर समस्याओं से लड़ने की सीख मिली है। आयुष यादव ने कहा कि फिल्म से यह सीख मिली है कि पशुओं के साथ दया करनी चाहिए। सुजीत राजभर ने कहा कि संघर्ष, त्याग परिश्रम ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed