फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children did not get work exercise book

बच्चों को नहीं मिली कार्य अभ्यास पुस्तिका

Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children did not get work exercise book
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भाषा तथा गणित का ज्ञान कराने के लिए दो माह से निपुण भारत अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक शत प्रतिशत बच्चों को कार्य अभ्यास पुस्तिका नहीं दी जा सकी है। जबकि चालू माह के अंत में तिमाही परीक्षा प्रस्तावित है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय सहित पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 1.80 लाख बच्चे पढ़ते हैं। निपुण भारत अभियान में बच्चों को भाषा, गणित का ज्ञान कराया जाना है। अभियान को 10 सप्ताह का समय पूरा होने पर तिमाही परीक्षा शासन स्तर से प्रस्तावित है। ओआरएम शीट के माध्यम से परीक्षा होनी है। योजना के तहत 75 प्रतिशत ज्ञान होने पर छात्र छात्राओं को निपुण माना जाएगा। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि 22 सप्ताह चलने वाले अभियान का 11वां सप्ताह चल रहा है, लेकिन अभी तक शत प्रतिशत बच्चों में नि:शुल्क कार्यपुस्तिका नहीं दी जा सकी है। आंकड़ों के अनुसार, 2.33 लाख के मुकाबले 1.48 लाख कार्य अभ्यास पुस्तिका ही बंट सकी है। हालत यह है कि ऐसे में बच्चे घर पर अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावक विद्यालय आकर शिकायत दर्ज कर रहे हैं जिसे शिक्षक गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य अभ्यास पुस्तिकाएं मिलते ही बीआरसी भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed