फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Minister Mass Marriage Scheme: 170 couples tied in marriage in the district:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जिले में वैवाहिक बंधन में बंधे 170 जोड़े:

Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mass Marriage Scheme: 170 couples tied in marriage in the district:
परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रहे विवाह कार्यक्रम में मौजूद वर-वधू? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के चार विकास खंडों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 170 जोड़े दांपत्यसूत्र में बंधे। किसी ने जयमाल डाली तो किसी ने निकाह पढ़ा। कार्यक्रम में मौजूद अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विकास खंड परदहां में 48, घोसी में 53, फतेहपुर मण्डांव में 33 एवं मुहम्मदाबाद गोहना में 36 जोड़ों की शादियां हुई। मुस्लिम समुदाय से 15 जोड़ों ने निकाह पढ़ा। शहरी क्षेत्र नगर पालिका से 12, विकास खंड परदहां से 21, कोपागंज से 22, घोसी से 11, बड़रांव से 20, दोहरीघाट से 13, फतहपुर मंडाव से 20, रतनपुरा से 15, मुहम्मदाबाद गोहना से 17 एवं रतनपुरा से 15 जोड़े इस योजना में सम्मिलित हुए। वैवाहिक कार्यक्रम अलग-अलग धर्मगुरूओं ने सम्पन्न कराया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान राजेश कुमार ब्लाक प्रमुख, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास उमाशंकर वर्मा, खंड विकास अधिकारी धीरेश कुमार गुप्ता, विरिष्ठ सहायक राजेश कुमार, ब्लाक आडिटर गोपाल शरण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या आदि शामिल रहे।मुहम्मदाबादगोहना : ब्लाक परिसर में 17 और रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के 19 जोड़ों ने दांपत्य जीवन के फेरे लिए। विवाहोंपरांत शासन की ओर से उन्हें उपहार सामग्री दी गई। ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान बीडीओ चंद्रभान मौर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश मौर्य, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे। मधुबन : फतहपुरमंडाव के बाल विद्या मंदिर परिसर में 36 जोड़े एक दूजे के हुए। जोड़े को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह एवं सभासद राहुल दीक्षित, महाप्रसाद ने आशीर्वाद दिया। अंत में बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने आभार जताया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, उल्लास सिंह, जितेंद्र सिंह, श्रीनारायण राय, महाप्रसाद गुप्ता, अमित मिश्रा, पीयूष मद्धेशिया, बलवंत चौधरी आदि रहें ।

परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रहे विवाह कार्यक्रम में मौजूद मुस्लि

परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रहे विवाह कार्यक्रम में मौजूद मुस्लि- फोटो : MAU

परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रहे विवाह कार्यक्रम में अपनी पत्नी क?

परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रहे विवाह कार्यक्रम में अपनी पत्नी क?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed