फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Charges framed against Abbas Ansari and others for violating election code of conduct

Mau News: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में अब्बास अंसारी व अन्य पर आरोप तय

Tue, 07 Nov 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against Abbas Ansari and others for violating election code of conduct
मऊ। बीते विधानसभा के चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की सोमवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी की अदालत ने मामले में अब्बास अंसारी व अन्य पर आरोप तय किया। साथ ही साक्ष्य के लिए 20 नवंबर की तिथि नियत की। दक्षिणटोला थाने के तत्कालीन निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर 12 फरवरी 22 को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, साकिब लारी, शाहिद लारी, इशराइल अंसारी और रमेश राम के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है। आरोपी उमर अंसारी के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उनकी पत्रावली अलग कर दी गई। सोमवार को उमर के अलावा अन्य आरोपी अदालत में हुए जबकि अब्बास अंसारी की वीसी से पेशी हुई। एसीजेएम एमपी/ एमएलए श्वेता चौधरी ने मामले में आरोप तय किया और साक्ष्य के लिए 20 नवंबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed