फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Character certificate of contractor wife revoked

ठेकेदार की पत्नी का चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त

Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Character certificate of contractor wife revoked
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने हलधरपुर थाने के मल्लपुर लोहराई गांव के मूल निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी रेखा सिंह का ठेकेदारी की लिए जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। आरोप है कि इसे तथ्यों को छिपा कर बनवाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बहरीपुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत किया कि शहर कोतवाली के भीटी निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र तथ्य को छिपाकर प्राप्त कर लिया है। रेखा सिंह के पति नरेन्द्र सिंह मूल रूप से मल्लपुर लोहराई गांव के निवासी हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के चलते 17 अक्तूबर 2014 को अपर जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर भी किया था। नरेन्द्र और उनकी पत्नी रेखा सिंह के बीच विवाह विच्छेद भी नहीं हुआ है, ऐसे में नरेन्द्र सिंह तथ्यों को छिपाकर अपनी पत्नी रेखा सिंह के नाम चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त कर ठेकेदारी कर रहा है। डीएम ने इस प्रकरण की जांच कराया तो पता चला की रेखा सिंह ने अपने मूल पते को छिपाकर अपने वर्तमान पता भीटी थाना कोतवाली नगर मऊ व जनपद लखनऊ के निवास स्थान का पता अंकित किया है जबकि रेखा सिंह मलपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ की मूल निवासी है। डीएम ने लिखा है कि पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण से स्पष्ट है कि रेखा सिंह ने चरित्र प्रमाण पत्र की शर्तों का पालन नहीं किया। इसलिए रेखा सिंह को जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed