फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Changes in the weather: Relief from heavy rains, heat and humidity with strong winds

मौसम में बदलाव: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत

Tue, 01 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Changes in the weather: Relief from heavy rains, heat and humidity with strong winds
मऊ। जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन का क्रम जारी है, मंगलवार को दोपहर अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते तेज आंधी के साथ लगभग आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। आकाश में हो रही गरज से लोग दहल जा रहे थे। बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर विद्युत तारों के ऊपर पेड़, डाल टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से पुराना शीशम का पेड़ टूट कर विद्युत तार पर गिर गया। पेड़ के बगल में खड़ी एक बुलेट बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कोपागंज कस्बा में विद्युत तार पर पेड़ गिरने से एक बिजली कर्मी बुरी तरह घायल हुआ। मधुबन तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर में तेज आंधी बारिश के चलते एक गांव में नीम की पेड़ घर के ऊपर गिरने के चलते घर की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

गत सोमवार को निकली तीखी धूप के चलते लोग गर्मी व उमस से बेहाल थे। मंगलवार को तड़के ही आसमान में बादल छाए रहे। अपराह्न बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। अपराह्न लगभग डेढ़ बजे नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश लगभग आधा घंटे तक होती रही। लोगों को बारिश में भींगते हुए जाते दिखे। काफी संख्या में लोग सड़क के दोनों पटरियों की दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार की अपराह्न एक बजे के करीब अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई । कहीं पेड़ गिरने से तार और पोल टूटे तो कहीं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे परदहां ब्लाक के दर्जनों गांव में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। तेज आंधी और बारिश से ग्रामीण इलाकों में चार स्थानों पर तार पर पेड़ गिर जाने से ताजोपुर, पनियरा, गोहटा, किन्नुपुर, परदहां, कटरा, कहिनौर, सुखापट्टी अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इस दौरान पनियरा गांव में दो जगह और ताजोपुर गांव में दो जगह तार पर पेड़ गिरने से तार टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आंधी और बारिश समाप्त होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। शांम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज क्षेत्र में कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से कोपागंज कस्बा समेत कई गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पेड़ काटने के चक्कर मे एक बिजलीकर्मी रामसोच ( 45) का सिर फटने से बुरी तरह घायल हो गया।
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में मंगलवार को तेज हवा से पुराना शीशम का पेड़ टूट कर विद्युत के तार को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गया। पेड़ के बगल में खड़ी एक बुलेट मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई अचानक पेड़ के टूटकर गिरने से आसपास के लोगों की सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दिया।

मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने पहुंचकर वन विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार मंगलवार को अपराह्न बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते क्षेत्र के कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ व डाल टूटकर गिरने से एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed