फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central bar election: Vinod president, Ajay Singh elected minister

सेंट्रल बार का चुनाव: विनोद अध्यक्ष, अजय सिंह मंत्री निर्वाचित

Wed, 17 Mar 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Central bar election: Vinod president, Ajay Singh elected minister
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी क्रमश माला पहने महामंत्री अजय कुमार सिंह और ? - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को हुए चुनाव की मतगणना बुधवार को हुई। देर शाम तक चली गणना के बाद अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय और महामंत्री पद पर अजय सिंह निर्वाचित हुए। हालांकि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को अपराह्न 1:30 बजे आम सभा की बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सुबह 10:00 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय विजई हुए, उन्हें 372 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल को 274 मत, शमसुल हसन को 175 मत तथा प्रभुनाथ सिंह को 168 मत प्राप्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव विजई हुए ,उन्हें 655 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर दूसरे प्रत्याशी युगेश कुमार गुप्ता को 317 मत मिला।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर अजय सिंह विजई हुए, उन्हें 375 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर हरिद्वार राय को 294 मत, लक्ष्मीकांत यादव को 204 मत, रूपेश कुमार पांडेय को 100 मत और आनंद कृष्ण पांडेय को 18 मत प्राप्त हुआ। इसी क्रम में साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर अरुण कुमार सिंह 602 मत, कैलाश भारद्वाज 461 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर और हरिनारायन यादव को 380 मत प्राप्त हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महिला अधिवक्ता किरण यादव विजयी हुई, उन्हें 427 मत प्राप्त हुआ । अवनीश कुमार गौतम 193 मत तथा राहुल कुमार यादव को 346 मत प्राप्त हुआ। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अश्वनी कुमार पांडेय 556 मत , मदन चंद देववंशी 610 मत, मुद्रिका कुमार 447 मत प्राप्त कर विजयी हुए । इस पद पर नरेंद्र प्रताप सुबोध 434 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर केदारनाथ गोड विजयी हुए, उन्हें 400 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर श्री राम सिंह चौहान को 229 मत तथा मुन्नीलाल को 345 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना को लेकर बुधवार को कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सभी विजई प्रत्याशियों को उनके समर्थक फूल मालाओं से लाद दिया और खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को अपराह्न 1:30 बजे संघ के पुस्तकालय भवन में आमसभा की बैठक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed