फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Center in-charge raised his hand from buying wheat at Gajiyapur purchasing center

गजियापुर क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी ने गेहूं खरीद करने से खड़ा किया हाथ

Wed, 16 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Center in-charge raised his hand from buying wheat at Gajiyapur purchasing center
दुबारी शासन की तरफ से गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी ने गेहूं खरीद करने से हाथ खड़ा कर दिया। ऐसा ही मामला रहा फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र का। हफ्तों से किसानों ने ट्राली से लदी गेहूं के साथ डेरा डाले रहे। बारिश से तमाम जतन करने के बाद ट्राली में रखा गेहूं अंकुरित हो गया। बुधवार को खरीद न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद का समय 15 जून से 22 जून तक तो बढ़ा दिया गया लेकिन गेहूं क्रय केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा खरीद करने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 199 किसानों की गेहूं खरीद 8787 कुंतल हुई है। जबकि टोकन लगभग 316 दिया गया हे। लगभग 117 किसान अभी गेहूं तौल से वंचित हैं। किसानों का कहना था कि दुबारी क्षेत्र के कुंवरपुरवा, बरोहा, मोलनापुर, शिवराजपुर, तिघरा, टमठा आदि गांवों के किसानों का गेहूं तोल नहीं हुआ है। क्रय केंद्र पर ही गेहूं खराब हो जाएगा तो हम लोग कैसे बैंक ऋण जमा कर पाएंगे। प्रदर्शन करने वालों मनीष सिंह, अरविंद खरवार, जयप्रकाश सिंह, गिरजा शंकर सिंह, खंक बहादुर सिंह, शिवानंद शुक्ला, परमा यादव, रामनारायन यादव आदि शामिल रहे। इस बाबत क्रय केंद्र प्रभारी गजियापुर लल्लन यादव का कहना था कि गेहूं खरीद पर रोक शासन से लगा है। जब खरीद के लिए आदेश आएगा तब गेहूं खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed