{"_id":"169c2cdbee4f9eadae8761dcabc0a430","slug":"celebrated-the-feast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के बारह बजते ही कृष्ण जन्म की खुशी की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के बारह बजते ही कृष्ण जन्म की खुशी की गूंज
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। रात के 12 बजते ही पंडाल कृष्ण जन्म की खुशी में डूब गए। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया।
लोगों ने उल्लासपूर्ण वातावरण में भगवत भजन किया और झांकियां सजा कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। साथ ही उन्होंने पूरे दिन व्रत रखकर पर्व से जुड़ी परंपरा निभाई। पूजा पंडालों में झांकियां सजाई गईं। कई स्थानों पर देवी जागरण का आयोजन किया गया था। कलाकारों द्वारा पेेश भक्तिगीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
नगर के सहादतपुरा, भीटी, रोडवेज, सदर चौक, सिंधी कालोनी, मुुंशीपुरा सहित विभिन्न मोहल्लों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। पंडालों में मनोहारी झांकियां सजाई गई थी। इन स्थानों पर भक्ति गीतों के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के बीच हर बार की तरह डांडिया नृत्य का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जिसमें युवाओं को देर रात तक थिरकते देखा गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए इस बार भी नगर के भीटी सहित विभिन्न नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पंडालों में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी प्रकार सिंधी कालोनी पर भी परंपरागत तौर पर भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई थी।
इसी प्रकार नगर क्षेत्र के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, कैलाशपुरी मंदिर, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर और बाल निकेतन के अलावा सहादतपुरा तथा भीटी जैसे स्थानों पर स्थित मंदिरों को सजाया गया। भक्तों ने झांकियों को रंगबिरंगी लाइटों और झालरों से विधिवत सजाया था। इसके अलावा मोहल्लों में भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गइ थी।
शनिवार की रात 12 बजते ही भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
युवा डीजे पर देर रात तक थिरकते रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार की रात जन्माष्टमी कार्यक्रमों की धूम रही। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। रात के 12बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
महिलाएं मंगल गीत व सोहर गाने लगी। वहीं विभिन्न स्थानों पर देर रात तक भक्तिगीत कार्यक्रमों पर लोग झूमते रहे। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अमिला, बोझी बाजार, थानीदास, दरगाह, हनुमान नगर सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंडालों में आकर्षक झांकियां सजाई गई थी।भक्तिगीत कार्यक्रमों के आयोजन से वातावरण भक्तिमय रहा।