फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   celebrated the anniversary of Swami Vivekananda

विचार शक्ति से होता है चरित्र का निर्माण

Mon, 12 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
celebrated the anniversary of Swami Vivekananda
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर नगर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मेें मनाया गया।
विज्ञापन


 समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र मिश्र ने कहा कि विचार कभी बूढ़ा नहीं होता। मन में कुछ करने की उमंग हो तो बूढ़ा भी नौजवान बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा समन्वयक ओमप्रकाश मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। नगर के मुंशीपुरा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में जयंती समारोह पर  मूवमेंट फार राइट्स के संयोजक अरविंद मूर्ति ने कहा कि भारत को महान बनाने के लिए युवाओं को सदाचार की शक्ति में विश्वास करते हुए उसे अपने आचरण में लाना होगा।

 चरित्र का निर्माण तोप और एटम बम से नहीं विचार शक्ति से होगा। इसके लिए स्वामी विवेकानंद का विचार और आचरण प्रेरणापुंज है।


नगरपालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि आप बच्चे छोटी-छोटी गलतियों के वजह से यहां हैं। चरित्र और जीवन को इतना महान बनाइए कि हमें आप पर गर्व हो।

अंत में स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणदायी साहित्य और ज्ञानवर्धक पत्र पत्रिकाएं बच्चों को भेंट की गई। पालिकाध्यक्ष ने संप्रेक्षण गृह के 34 बच्चों को कंबल वितरित किया।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।



इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायन शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद संत ही नहीं एक महान देशभक्त, वक्ता, लेखक तथा मानव प्रेमी थे। उन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया है।

युवाओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। समारोह को डा. एचएन सिंह, भरत सिंह आदि ने संबोधित किया।


घोसी संवाददाता के अनुसार स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर रामलगन पीजी कालेज घोसी के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर साहित्यकार डा. सर्वेश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने आदर्शों, विचारों से भारत का जो मान बढ़ाया वह आज भी बरकरार है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed