फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebrated festivals according to the government's guidelines

शासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाए त्यौहार

Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Celebrated festivals according to the government's guidelines
घोसी (मऊ)। मंगलवार को घोसी कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन सीओ घोसी धनंजय मिश्रा तथा तहसीलदार घोसी सुभाषचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की गई। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार सुभाष यादव ने गाइड लाइन के अनुसार पर्व को सम्पन्न कराने को कहा। साथ ही बिना पूर्व अनुमति के कोई कार्यक्रम संपंन नहीं करने की बात कही। साथ ही कोई नई परंपरा नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

जबकि पुलिस उपाधीक्षक धनंजय मिश्रा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई भी धार्मिक या राजनीतिक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा।वहीं दुर्गा पूजा अर्चना हेतु स्थापित मूर्तियों के लिए जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी से पूर्व में अनुमति प्राप्त करना होगा। सार्वजनिक स्थलों ,सड़क या चौराहों पर किसी भी हाल में अनुमति नहीं मिलेगा। बैठक में कोतवाल समर बहादुर सिंह, प्रताप नारायण यादव, विनोद कुमार ,रामनिवास राय, धर्मराज यादव, कमला प्रसाद ,रवीन्द्रनाथ उपाध्याय, गोपाल, हरिंद्र यादव, रामजन्म यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed