फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against the accused who attacked the woman with a knife

महिला पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the accused who attacked the woman with a knife
घोसी (मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ के पास शनिवार की शाम को महिला पर हमला करने वाले आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमा में घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोधना गांव निवासी रेशमी यादव (35) पत्नी स्वर्गीय विरेन्द्र यादव ने बताया की वह घोसी नगर के एक मिष्ठान भंडार पर कार्य करती है। रोजाना की भांति वह शनिवार की शाम को घर जाने के लिए जैसे निकली, वैसे ही उसके घर आने-जाने वाला ऑटो चालक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना इस्लामपुरा निवासी इश्तेयाक अहमद उर्फ पप्पू ने मधुबन रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। इस संबंध में पीड़िता का पुत्र पंकज यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर माता पर जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने पंकज यादव की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घोसी नगर के मधुबन रोड से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चाकू के साथ चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed