{"_id":"643c327e4ef98ac4fe0017e8","slug":"case-filed-against-six-on-the-orders-of-the-court-mau-news-c-20-1-157683-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कोर्ट के आदेश पर छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कोर्ट के आदेश पर छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश और पीड़ित की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने मारपीट के मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मामला बीते मार्च माह की है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। दर्ज मुकदमे के अनुसार बलिया जिले के भीमपुरा निवासी सुधीर यादव का आरोप है कि उसका ननिहाल घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव में है। बीते आठ मार्च को अपने ननिहाल आया हुआ था, वहां वह अपने मामा के लड़के के साथ सामान लेने बाइक से रेलवे लाइन के उस पार गया था।
वहां पर पहले से मौजूद गोपाल सिंह, राज वर्मा, हर्ष वर्मा, अंकित सिंह, राहुल सिंह निवासी ग्राम टंड़ियांव कोपागंज तथा वेद सिंह निवासी लारपुर कोपागंज ने कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन तथा एक हजार रुपये नकदी छीन ली।
घटना के बाद पीड़ित ने कोपागंज थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।