फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against five including husband in dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा

Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including husband in dowry harassment
मधुबन। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिसवा करखन्ना निवासिनी अर्चना गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक इलामारन को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बलिया जनपद के बेजुरी थाना के खरसड़ा गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता के साथ 26 फरवरी 2020 को हुई थी। दहेज स्वरूप मायके वालों द्वारा एक लाख रुपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी व प्रत्येक जरूरी सामान दिया गया। जब विवाहिता अपने ससुराल पहुंची तो वहां पति अजय कुमार गुप्ता, ससुर रामनारायन गुप्ता, देवर राजू, ननद पूजा व पूनम द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये की और मांग करने लगे। जिसमें पिता द्वारा एक लाख रुपये खेत गिरवी रख कर दिया गया। ससुरालीजन इससे भी संतुष्ट नहीं हैं। दहेज में और पैसों के लिए आये दिन मारते व पीटते हैं। दोनों पति पत्नी के बीच एक वर्षीय पुत्र आर्नव भी है। पीड़ित विवाहिता की गुहार पर पुलिस अधीक्षक इलामारन के आदेश पर मधुबन पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार की देर शाम संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed