फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against five including husband for triple talaq from mobile

मोबाइल से तीन तलाक पर पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा

Wed, 03 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case against five including husband for triple talaq from mobile
फतहपुर मण्डाव। रामपुर थाना क्षेत्र के नेमडांड़ रोपनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न हो पाने पर मोबाइल से तीन तलाक दे दिया। साथ ही तीन जून को वाराणसी स्थित अपने घर से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। पीड़िता का ससुराल वाराणसी के आदमपुर थाने के गंगानगर में है। विवाहिता के पिता नसरुद्दीन ने बेटी सोएबा खानम का निकाह छह फरवरी 2021 को वाराणसी के आदमपुर गंगा नगर निवासी अफजल अहमद के साथ कराया था। कुछ दिन अफजल ने सोएबा से कारोबार के लिए भाइयों से एक लाख रुपये मांगने को कहा। भाइयों ने अफजल के खाते में एक लाख रुपये भेज दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद अफजल ने पुन: रुपये मांगने को कहा। सोएबा के इनकार करने पर उसे मारापीटा। चार जून को अफजल सोएबा को मारपीट कर बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर चला गया। उसी दिन उसने मोबाईल से तीन तलाक दे दिया। पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ समरबहादुर ने बताया कि तहरीर पर पुलिस न पति, सास साजिदा, जेठानी आरजू, ननद महजबीं और ममेरे ससुर रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed