फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against 8 including 4 named in the attempt to kidnap and murder the regional manager

Mau News: रीजनल मैनेजर के अपहरण और हत्या के प्रयास में 4 नामजद समेत 8 पर केस

Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case against 8 including 4 named in the attempt to kidnap and murder the regional manager
मुहम्मदाबाद गोहना। सीमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर ने अपहरण कर जान से मारने का प्रयास और मारपीट आदि के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पिता-पुत्र सहित चार नामजद और 8 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले आरोपी पक्ष द्वारा भी पीड़ित के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। केजेएस सीमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर मार्केटिंग विष्णु तिवारी ने बताया कि वह प्रयागराज के दांडी के रहने वाले हैं। कंपनी के सेल्स प्रमोटर और सीएंडएफ संचालक अतरारी गांव निवासी श्यामजी सैनी और उनके पुत्र मोहित सैनी ने नियमानुसार काम नहीं किया। जिस पर एक दिसंबर को कंपनी ने उनका सेल्स प्रमोशन लाइसेंस रद्द कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को वह कंपनी के कार्य से आजमगढ़ से मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। जहां मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में कैलेंडर तिराहा के समीप श्याम जी सैनी और उनके पुत्र मोहित सैनी के साथ शिवाजी सिंह, धर्मवीर सिंह तथा आठ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार रोक ली और गाड़ी में बैठकर अज्ञात स्थान पर ले जाने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सैनी और उनके पुत्र मोहित सैनी 50 लाख रुपये की मांग की। विष्णु ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर आए। इस पर गाड़ी में बैठे और पीछे आ रहे आठ अज्ञात लोगों ने लोगों ने उनसे भी मारपीट की। किसी प्रकार विष्णु तिवारी की जान बची।
घटना को लेकर पीड़ित ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया।

एसपी के आदेश पर शनिवार को इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने श्यामजी सैनी, मोहित सैनी धर्मवीर सिंह और शिवाजी सिंह सहित सात -आठ अन्य अज्ञात के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण, हत्या का प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed