{"_id":"58bc4e4f4f1c1b5f01e7ea7d","slug":"candidates-deleted-fatigue-took-feedback","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने मिटाई थकान, लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने मिटाई थकान, लिया फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
रविवार को नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा में चुनावी चर्चा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चार मार्च को मतदान की समाप्ति के बाद ज्यादातर प्रत्याशी रविवार को चुनावी थकान मिटाते नजर आए। हालांकि इस दौरान उनके घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगा। प्रत्याशी बूथ एजेंटों से मतदान का ब्यौरा जुटाते और जीत-हार का गुणा-भाग करते दिखे। कुछेक तो दोपहर बाद जनता के बीच गए और मतदान में शरीक होने के लिए उनका धन्यवाद जताया। वहीं कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदान के पैटर्न पर चर्चा में मशगूल रहे।
सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्र राजभर रतनपुरा ब्लाक स्थित अपने आवास से रविवार को सुबह ही निकल गए। लोगों के साथ बैठकर चाय पी और चुनाव की जानकारी लेते नजर आए। वहीं सपा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी भी अपने निवास स्थान कोपागंज से मतदान का हाल जानने के लिए क्षेत्र में निकलकर कार्यकर्ताओं से मिले।
घोसी संवाददाता के अनुसार सपा प्रत्याशी अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ नजर आए। वह अपने पक्ष में कितना मतदान हुआ, इसका फीडबैक ले रहे थे। तो भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान भी सुबह से ही घोसी में अपने कार्यालय पर जमे रहे और लोगों से फोन पर ही मतदान को लेकर पूछताछ करते करते रहे। कुछ स्थानों पर जाकर उन्होंने मतदान के प्रति मतदाताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। मधुबन विधानसभा में कांग्रेस-सपा प्रत्याशी अमरेशचंद पांडेय ने लोगों के बीच जाकर मतदान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं दारा चौहान भी अपने समर्थकों का हाल-चाल जानते एवं वोटों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। उमेश पांडेय ने भी मतदाताओं एवं अपने समर्थकों से हाल जाना। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार चुनाव समाप्त होने के दूसरे दिन प्रत्याशी थकान मिटाने में लगे रहे। महीनों तक गुलजार रहने वाले पार्टी कार्यालयों पर आज सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
केवल बसपा कार्यालय पर प्रत्याशी राजेंद्र कुमार अपने कुछ समर्थकों के साथ मिले। वे वोटिंग का फीडबैक लेने में व्यस्त रहे। भाजपा कार्यालय पर ताला बंद मिला तो सपा कार्यालय के बाहर चुनिंदा समर्थक मतदान और चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा करते मिले। सपा प्रत्याशी बैजनाथ पासवान रविवार को अपने मुख्य चुनाव कार्यालय पर नहीं आए। वह चिरैयाकोट में अपने आवास पर आराम करते रहे।