फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candidates and invigilators will not be able to take mobile phones inside the examination hall

Mau News: कक्ष में मोेबाइल नहीं ले जा सकेंगे परीक्षार्थी और निरीक्षक

Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates and invigilators will not be able to take mobile phones inside the examination hall
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में 13 दिन शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र परिसर में अगर मोबाइल किसी के पास मिला तो जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से प्रस्तावित है। इसके लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की गई है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक नियम के दायरे में नहीं होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर मोबाइल फोन संग्रह केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र परिसर में अगर मोबाइल किसी के पास मिला तो जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी और उनपर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि बोर्ड के दिशा निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे की जा रही परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट कर दिया गया है। शिफ्टवार शिक्षकों सहित कर्मचारियों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम में उत्तरपुस्तिकाओं को रखा जाएगा। कंट्रोल रूम से 24 घंटे ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। राजकीय हाईस्कूल चक कुचाई के प्रधानाचार्य रामउग्रह प्रसाद को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed