फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Campaign against vehicles installed in schools will run from 12 to 27 December

Mau News: विद्यालयों में लगे वाहनों के विरुद्ध 12 से 27 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Wed, 11 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign against vehicles installed in schools will run from 12 to 27 December
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने बताया कि 12 से 27 दिसंबर तक विद्यालयों के वाहनों की जांच होगी। इसमें वाहनों की फिटनेस, चालकों के स्वास्थ्य, नशा सहित अन्य बिंदुओं की पड़ताल कराई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा अन्य सड़कों पर आवश्यक बड़े वाहनों का पार्किंग न होने दें। इसके लिए सभी क्षेत्राधिकारियों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कोहरे के असर को देखते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट निश्चित रूप से लगाएं। अन्यथा वाहनों की जांच के दौरान यदि किसी वाहन चालक की ओर से नियमों का पालन करते हुए नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि यातायात जांच के दौरान वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराते रहें। नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं तो पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई सुनििश्चित की जाए। वाहनों के आगे और पिछले हिस्से पर रिफ्लेक्टर न लगवाए जाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिया। जनपद में संचालित स्कूलों में लगे वाहनों के विरुद्ध 12 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेस, चालकों के स्वास्थ्य, नशा जैसी अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी। जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुई दुर्घटना की समीक्षा में प्रभारी यातायात ने बताया कि नवंबर में 40 सड़क दुर्घटनाएं हुई, इसमें 20 लोगों की जान गई, 35 लोग जख्मी हो गए। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र के अलावा सभी नगर पंचायत की सड़कों के किनारे ठेला सहित अन्य संसाधनों से सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। उन स्थानों को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करते हुए उन लोगों को उचित स्थानों पर व्यवस्थित किए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed