फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   By attendance disappear

हाजिरी लगाकर गायब

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
By attendance disappear
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
बीएसए राकेश कुमार ने रतनपुरा ब्लाक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। बीएसए सोमवार को रतनपुरा ब्लाक के भुड़सुडी स्थित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल पहंुचे।
विज्ञापन



लिपिक माला सिंह गायब मिलीं। विभिन्न कक्षाओं में नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति नाम मात्र मिली। प्राथमिक विद्यालय भीमहर का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक केशव सिंह हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। बच्चों की पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों उपस्थिति दो से छह के बीच रही। वहीं पूर्व की तिथियों पांच, छह तथा आठ जुलाई को 58, 54, 54 बच्चों की उपिस्थिति दर्शाई गई थी।
विज्ञापन



इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमराजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति तथा पठन पाठन की स्थिति निम्न स्तर की रही। फर्श की मरम्मत तथा रंगाई पुताई वर्षो से नहीं होना पाया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेमराजपुर में तैनात तीन शिक्षकों के सापेक्ष एक शिक्षक उपस्थित मिलेद्घ सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति तथा पठन पाठन का स्तर निम्न रहा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में छात्रों की  उपिस्थिति तथा पठन पाठन की निम्न स्तर के मामले में प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। 15 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed