{"_id":"58a342d94f1c1bbd72d842ab","slug":"bus-route-blocked-by-broken-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने मार्ग जाम कर बस का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने मार्ग जाम कर बस का शीशा तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर नहर के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर बस के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे सीआे ने लगभग एक घंटे बाद जाम ख्ुलवाया।
जानकारी के अनुसार धर्मसीपुर गांव निवासी अमित गुप्ता (17) पुत्र कन्हैया अपने साथी गुलजार (20) पुत्र ऐनुल के साथ बाइक से खुरहट बाजार से अपने घर वापस लौट रहा थे। जब वह नहर के पास सोनकर बस्ती के निकट पहुुंचा ही था कि सामने से आ रही जौनपुर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चला रहे गुलजार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने रोडवेज बस को रोक लिया। घटना से क्रुद्ध लोगों ने घटनास्थल के पास ही मऊ मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग जाम कर दिया। कुछ लोगों ने पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जाम लगने से इस प्रमुख मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। उधर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चिकित्सकों ने अमित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सीओ मुहम्मदाबादगोहना अनिल कुमार ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम हटवाया और रोडवेज को सड़क के बीच से किनारे हटवाया। थानाध्यक्ष अरुण रायचालक सहित बस को रानीपुर ले गए। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौराहे के पास सोमवार की देर शाम पौने दस बजे एक वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। घायल आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकरही गांव निवासी राम मिलन यादव (35) पुत्र राजकुमार है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।