{"_id":"6622c445f1193796180ef454","slug":"bull-riot-five-people-injured-in-one-day-mau-news-c-295-1-mau1001-111650-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ का उपद्रव : एक दिन में पांच लोगों को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ का उपद्रव : एक दिन में पांच लोगों को किया जख्मी
विज्ञापन
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के परसिया जयराम गिरी में सांड़ के उपद्रव से लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक सांड़ ने राह चलते पांच लोगों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को गजियापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परसिया जयराम गिरी निवासी सुरेश यादव, अनोखे लाल यादव, रधई गोड़, भेड़कुल सुल्तानपुर निवासी राम भूलन यादव, हरख यादव किसी काम से घर से बाहर निकले थे। सड़क पर घूम रहे सांड़ ने अचानक ही इन पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
इनमें सुरेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच महीने से छुट्टा पशु गांव में घूम रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय पर कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि यदि जल्द ही सांड़ को पकड़कर पशुआश्रय स्थल में नहीं पहुंचाया गया तो और राहगीरों को घायल कर देगा।
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के दावारा क्षेत्र में पशुआश्रय स्थल बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। लेकिन काफी प्रयासों के बाद जमीन नहीं मिल रही है। हालांकि छुट्टा पशुओं को पकड़कर दरगाह स्थित पशुआश्रय स्थल भिजवाया जाता है।
विज्ञापन
दिवाकर सिंह, खंड विकास अधिकारी