{"_id":"5fa431b18ebc3e9bbe713d76","slug":"buldozar-mau-news-vns556780490","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन मकानों, दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर --वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर अमिला रेलवेस्टेशन से दरगाह मोड़ व बाबा थानीदास मोड़ पर ?
- फोटो : MAU
Link Copied
अमिला। फोरलेन निर्माण के क्रम में गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अमिला रेलवे स्टेशन से दरगाह मोड़, बाबा थानीदास मोड़ पर दर्जनों मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। मकान मालिकों ने मुआवजा का भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया। फोरलेन निर्माण के क्रम में एनएचआई की तरफसे दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मकान ढहाने का क्रम जारी रखा। अमिला रेलवेस्टेशन व दरगाह मोड़ के विधिचंद, विजय गुप्ता, बांगुर गुप्ता, कोमल गुप्ता, प्रभुनाथ, भरत लाल, भोला राय, रविशंकर चौरासिया, राजकुमार ओझा, परसोतिम गुप्त, मिठाई लाल, चन्द्रभूखन सिंह, आनन्द वर्मा, राजकिशोर पांडेय आदि दर्जनों लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर धराशाई कर दिया गया। मुआवजा के बाबत पूछने पर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया की मामला न्यायालय में है। फैसला आने पर सबका भुगतान कर दिया जाएगा। जबकि एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय ने बताया गया कि अधिकतम भुगतान हो चुका है जो भी शेष बाकी है वह भी हो जाएगा। इस मौके पर सीओ घोसी धनंजय मिश्रा, तहसीलदार घोसी सुभाष यादव, एसआई अमिला धर्मराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।