फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP's Arshad Jamal became the president by winning with a huge margin of votes.

Mau News: बसपा के अरशद जमाल भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष बने

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
BSP's Arshad Jamal became the president by winning with a huge margin of votes.
मऊ। जिले की एक नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों की मतगणना शनिवार को संपन्न हो गई। मऊनाथ भंजन नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी अरशद जमाल की जीत हुई। बसपा प्रत्याशी अरशद जमाल ने 36 हजार 542 वोट के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को हराया।नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद पर सरफराज आलम उर्फ मंसूर (सपा), नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से सबा शमीम (निर्दल) और नगर पालिका परिषद बिलरियागंज से मीना सरोज (सपा) ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत जहानागंज बाजार से सरफराज अहमद (सपा), नगर पंचायत निजामाबाद से अलाउद्दीन (निर्दल), नगर पंचायत सरायमीर से वसीम अहमद उर्फ पप्पू प्रेजल (निर्दल), नगर पंचायत फूलपुर से रामआशीष बरनवाल (निर्दल), नगर पंचायत माहुल से लियाकत अली (निर्दल), नगर पंचायत अजमतगढ़ से ललिता साहनी (सपा) की जीत हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत जीयनपुर से पुरुषोत्तम यादव (निर्दल), नगर पंचायत महराजगंज से श्वेता जायसवाल (भाजपा), नगर पंचायत मेंहनगर से कौशिल्या देवी (निर्दल), नगर पंचायत कटघर लालगंज से प्रमिला यादव (निर्दल), नगर पंचायत बूढ़नपुर से मंसा राम (निर्दल), नगर पंचायत अतरौलिया से सुभाषचंद्र जायसवाल (सपा) और नगर पंचायत मार्टीनगंज से अपूर्वा सिंह (निर्दल) निर्वाचित घोषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में 16 नगर निकायों के लिए हुआ चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। पार्टी इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में देख रही थी और पूरी ताकत से मैदान में उतरी थी। टिकट बंटवारे के बाद उपजे गतिरोध ने पार्टी की लुटिया डुबो दी और उसे 16 में से मात्र एक सीट पर जीत मिली।

16 नगर निकायों में मात्र एक सीट महराजगंज पर ही कब्जा जमाने में भाजपा कामयाब रही। जबकि सपा ने आजमगढ़ नगर पालिका और नवगठित नगर पालिका बिलरियागंज के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़, अतरौलिया और नव गठित नगर पंचायत जहानागंज पर कब्जा जमाया। इसके अलावा नगर निकाय की 11 सीटों पर निर्दलियों का कब्जा रहा। जिसमें मुबारकपुर नगरपालिका भी शामिल रही। वहीं नगर पंचायतों में निजामाबाद, मेंहनगर, जीयनपुर, लालगंज, फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर, मार्टीनगंज, सरायमीर में निर्दलियों के हाथ बाजी लगी।


नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अरशद जमाल की जीत को बसपा ने पार्टी की नीतियों पर मतदाताओं के बढ़ते भरोसे का प्रतीक बताया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पद पर अरशद जमाल की बड़ी जीत यह साबित करती है कि बसपा की नीतियों पर बहुजन समाज सहित जनसामान्य के लोगों को बहुत भरोसा है। उनका कहना था कि नगरपालिका के साथ ही अमिला और मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर बसपा प्रत्याशियों को जिताकर जनता ने पार्टी प्रमुख बहन मायावती का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब नगरपालिका अध्यक्ष पद पर हाथी सब पर भारी पड़ा है। उन्होंने नगरपालिका सहित मुहम्मदाबाद गोहना और अमिला नगर पंचायतों के मतादाताओं को आभार ज्ञापित किया। इनसेट: भाजपा को हराने का मतदाताओं ने मन बना लिया- दूधनाथ सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव कहते हैं कि एक ईमानदार और कर्मठ युवा नेता को पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वहां भाजपा को हराने का मन चुके मतदाताओं ने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि नगर की जनता भाजपा प्रत्याशी के विरोध में मतदान करने की पक्षधर हो गई थी ,इसलिए मतों का बिखराव रोकने के लिए सपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट भी बसपा प्रत्याशी के पक्ष में चले गए। इनसेट: भाजपा प्रत्याशियों के वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोत्तरी- प्रवीण
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का कहना था कि नगरपालिका अध्यक्ष के पद के पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार को शहर के मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला है। पहली बार भाजपा प्रत्याशी को इतना जनसमर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि दोहरीघाट और घोसी में भाजपा के प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर विजई हुए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पद के अध्यक्ष पद की गिनती अभी चल रही है।

इनसेट:
जनता जनार्दन का फैसला स्वीकार- इंतेखाब
कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम कहते हैं कि हमारी पार्टी ने पहली बार छोटे स्तर पर चुनाव लड़ी है फिर भी कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीती हैं। घोसी नगर पंचायत में सदस्य पद के कई पार्टी प्रत्याशी भारी मतों से जीते हैं। कहा कि पार्टी जनता के फैसले को स्वीकार करती है और आगामी लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्यकर्ता पूरी
तैयारी से लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed