फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Braai - sister love spills

छलका भ्ााई-बहन का प्यार

Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Braai - sister love spills
 बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को जिले में  उल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए। कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है।  भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। त्यौहार को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। इंद्र की पत्नी ने देवराज इंद्र को देवासुर संग्राम में असुरों पर विजय पाने के लिए मंत्र से सिद्ध  करके रक्षा सूत्र बांधा था। इससे सूत्र की शक्ति से देवराज युद्ध में विजयी हुए। शिशुपाल के वध के समय भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का आंचल फाड़कर कृष्ण की उंगली पर बांध दिया। इस दिन सावन पूर्णिमा की तिथि थी। भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया कि समय आने पर वह आंचल के एक-एक सूत का कर्ज उतारेंगे। द्रौपदी के चीरहरण के समय श्रीकृष्ण ने इसी वचन को निभाया।
विज्ञापन

  पर्व के मौके पर रंग बिरंगी और आकर्षक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दूकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदने वालों का तांता लगा रहा। उधर, कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मझवारा संवाददाता के अनुसार भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना किया। इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लैरोदोनवार, रइसा, इंदारा,महुंआर, कोपा कोहना, मुहम्मदपुर आदि गांवों में  बहनों ने भाइयों को रक्षा बांधकर उन्हें तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह समेत विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, पलिगढ़, ब्राह्ममणपुरा सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित विभिन्न इलाकों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाइयों ने ढेरों उपहार दिए।  घोसी संवाददाता के अनुसार  रक्षा बंधन का पर्व स्थानीय तहसील क्षेत्र में पारंपरिक तौर पर मनाया गया। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सेमराजपुर, चकरा सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर्व परंपरागत ढंग से     मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed