{"_id":"66db6993474b4d17cf087bb4","slug":"boycotted-judicial-work-in-protest-against-the-murder-of-a-female-advocate-mau-news-c-295-1-mau1001-117437-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
विज्ञापन
घोसी। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर का अपहरण कर हत्या और तहसील में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक पुलिस प्रशासन के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की। घटना की जांच सीबीआई को सौंपने और हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
इसके पूर्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक जफर आजमी की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अगवा कर हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री जय प्रकाश यादव और संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता ए जेड इस्लाम ने किया।
इस मौके पर कालिका दत्त पाण्डेय, ब्रह्मदेव उपाध्याय, अखिलेश सिंह, नजमुल इकबाल, शमशाद अहमद, दिनेश राय आदि मौजूद रहे।