फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of married woman found hanging; she was married 16 months ago.

Mau News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, 16 महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging; she was married 16 months ago.
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र मझवारा में रविवार की शाम एक विवाहिता चंद्रकला चौहान (25)का फंदे से लटकता शव मिला। उनकी शादी 16 महीने पहले 29 अप्रैल 2025 को हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि परिजनों ने शाम करीब छह बजे चंद्रकला को आवाज दी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो चंद्रकला का शव दुपट्टे से लटका था। सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरवी और मझवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

घटना के समय चंद्रकला के पति नितेश चौहान और ससुर नागेंद्र चौहान मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर पर उनकी मां, बहन और भाई मौजूद थे। पुलिस ने एफएसएल और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। कोतवाली पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका चंद्रकला चौहान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चंद्राबारी सूरजपुर निवासी प्रेमचंद चौहान की पुत्री थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed