फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   blockade activists

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Tue, 28 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 28 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
blockade activists
कसारा-कोपागंज मार्ग की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन



 इस दौरान प्रदर्शनकारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदंबा सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर-बुझाकर चक्काजाम हटवाया। लगभग एक घंटे तक चले जाम और प्रदर्शन से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रह। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन



कसारा-कोपागंज मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर हिंयुवा के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचे और सड़क के बीचोबीच प्रदर्शन करने लगे कुछ देर बाद वहां चक्काजाम करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कसारा-कोपागंज मार्ग का चयन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस मार्ग की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से अब तक 23 प्रतिशत धन अवमुक्त हो चुका है। लेकिन शासन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते उक्त मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। कहा कि कोपागंज-कसारा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।


सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर दुर्घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।


 हल्की बरसात होने पर गड्ढे में तब्दील सड़क पर आने जाने में काफी समय लग जा रहा है। सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।


जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हिंदू उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान चिलचिलाती धूप व गर्मी में बच्चों व महिलाओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।



 जाम लगने के एक घंटे बाद मौके पर पहुुंचे उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह ने समझाकर जाम हटवाया। इस अवसर पर बबलू यादव, मनीष पांडेय, सन्नी वर्मा, विनीत राय, बबलू गुप्ता, सर्वानंद सिंह, डा.मिथिलेश ,मुस्कान पांडेय, देवेंद्र राजभर, विवेक सिंह, चंद्रभान शर्मा, विवेक शर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed