फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP leader's press conference

सत्ता के इशारे पर किया जा रहा उत्पीड़न: भाजपा

Sun, 04 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's press conference
भाजपा के जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष भाजपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उनके प्रत्याशियों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उनके प्रत्याशियों के वाहनों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। जबकि सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को कोई पूछने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन



रविवार को नगर के एक प्लाजा में प्रेसवार्ता में विजयनरायन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाग लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



 जिले की सभी 34 जिला पंचायत सदस्यों के सीटों पर उनकी पार्टी का प्रत्याशी खड़ा किया गया है। लेकिन इन सीटों पर सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों के इशारे पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि उनके प्रत्याशियों को हतोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि जानबूझ कर कई वार्डों में उनके प्रत्याशियों के वाहनों को सीज किया जा रहा है भाजपा इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी की सरकार की बढ़ती ख्याति विपक्षियों को पच नहीं रह रही है।



वह बाजार में उतरते चढ़ते दामों को लेकर महंगाई का हौवा खड़ा कर रही है जब कि समय के साथ महंगाई बाजारवाद का एक हिस्सा है। कहा कि केंद्र की सरकार बुनियादी सुधार कर देश को विकसित बनाने की ओर ले जाना चाहती है। कहा कि प्रदेश सकी समाजवादी पार्टी की सरकार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दबंगई और उत्पीड़न का खेल खेला जा रहा है लेकिन जनता सब कुछ जान चुकी है। पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed