फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP gave ticket to Ajay for municipality president

Mau News: नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अजय को दिया टिकट

Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP gave ticket to Ajay for municipality president
मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष पद इस बार के निकाय चुनाव के लिए अनारक्षित घोषित किया गया है। भाजपा ने इस बार अनुसूचित जाति के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। बसपा से तीन साल पूर्व भाजपा में शामिल हुए अजय कुमार को भाजपा ने टिकट दिया है। अजय कुमार को टिकट दिए जाने से अटकलों पर विराम लग गया। इसके अलावा पार्टी ने जनपद की दस नगर पंचायतों में से सात के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें युवा चेहरों को वरीयता दी गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित किए जाने के बाद सामान्य वर्ग के कई जुझारू नेता इस उम्मीद में थे कि उन्हें टिकट मिल जाएगा। इन नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन भी किया था। टिकट मिलने के पक्के भरोसे के साथ ये दावेदार क्षेत्र में पोस्टर बैनर की भरमार लगा रखे थे। जबकि अजय कुमार का पोस्टर बैनर भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा की ओर से देरी होती देख जानकारों को लग रहा था कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी के चयन में मंथन कर रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सबको चौंका दिया। अजय कुमार बसपा शासन काल में दर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। इन्होंने लगभग तीन साल पहले बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही भाजपा ने जिले की दस में से सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार कुर्थीजाफर नगर पंचायत सीट पर अध्यक्ष पद के लिए राकेश राजभर का नाम घोषित किया गया है। यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। घोसीनगर पंचायत के अनारक्षित अध्यक्ष पद के लिए मुन्ना गुप्ता को टिकट दिया गया है।
अमिला नगर पंचायत इस बार चुनाव के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। भाजपा की ओर से अनीता सोनकर का नाम घोषित किया गया है। महिला के लिए आरक्षित मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने मीरा वर्मा को टिकट दिया है। वलीदपुर नगर पंचायत के पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार वर्मा की घोषणा की गई है।

अनारक्षित दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विनय जायसवाल, अनारिक्षत घोषित मधुबन सीट के लिए कृष्ण शंकर उर्फ शंकर मद्धेशिया, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वलीदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए संजीव कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed