फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp cundidate

उपचुनाव: यूपी की इस सीट पर भाजपा ने सब्जी विक्रेता के बेटे पर जताया भरोसा

Sun, 29 Sep 2019 10:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
bjp cundidate
विजय राजभर। भाजपा प्रत्याशी, घोसी विधानसभा उपचुनाव - फोटो : MAU

मऊ जिले की घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने सब्जी विक्रेता के पुत्र और पूर्व सभासद विजय राजभर पर दांव खेला है। रविवार को जारी सूची में विजय राजभर को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन


बताते चलें विजय राजभर मूल रूप से मऊ शहर के सहादतपुरा मोहल्ले का निवासी है, इनके पिता नंदलाल राजभर आजमगढ़ मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान लगाते हैं, वर्ष 2015 में डीसीएसके महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद  विजय राजभर पूरी तरह से भाजपा की राजनीति करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान दुर्ग विजय राज जब  जिला अध्यक्ष बने तो उन्हें अपनी जिला इकाई में विजय राजभर को महामंत्री का दायित्व सौपा। तब से विजय राजभर भाजपा की राजनीति में पूरी तरह से सक्त्रिस्य हुए। बताते चलें विजय राजभर वर्ष 2012 की नगर पालिका चुनाव में सहादतपुरा मोहल्ले से निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की वर्ष 2015 में विजय की सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा वर्ष 2017 के नगर पालिका चुनाव में विजय राजभर ने चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी लेकिन इस दौरान उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

नगर अध्यक्ष भाजपा रहने के दौरान विजय राजभर दुर्गा पूजा महासमिति मऊ के महामंत्री भी रहे, 31 वर्षीय विजय राजभर का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है, इसके बाद भी भाजपा ने घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में विजय राजभर को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed