फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike uncontrollable to avoid pit, truck coming behind collided, young man died

Mau News: गड्ढे से बचने में बाइक बेकाबू, पीछे आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike uncontrollable to avoid pit, truck coming behind collided, young man died
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र स्थित नई बाजार में सोमवार को हाईवे पर बने गड्ढे से बचने के दौरान एक बाइक, दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बरडिया गांव निवासी बबलू गुप्ता (35) पुत्र रामलखन अपने साथी सोनू (25) पुत्र रणधीर के साथ किसी काम से बड़हलगंज की तरफ गया हुआ था। जहां से दोपहर के समय दोनों गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में दूसरी बाइक से टकरा गया। उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बबलू जब तक बाइक संभाल पाता, पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दूर जा गिरी, हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार सोनू घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed