{"_id":"680e6644f0f700edfd08bcc2","slug":"bike-rider-snatched-a-bag-full-of-jewelry-from-a-woman-and-ran-away-mau-news-c-295-1-mau1001-127197-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला का गहनों से भरा बैग छीनकर भागा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला का गहनों से भरा बैग छीनकर भागा बाइक सवार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भातकोल के पास रविवार की सुबह बाइक चालक ने आगे जा रहे ऑटो को पहले ओवरटेक रोक लिया। इसके बाद महिला के हाथ से गहनों से भरा बैग छीनकर भाग गया।
सुबह हुई इस घटना के महिला वहीं बदहवास हो गई। इसबीच इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला की शिकायत पर जांच में जुट गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज में बाइक चालक घटना के बाद गुजरते दिखा।
पीड़िता की पहचान आजमगढ़ जिले के चक्रपानपुर निवासी कुशमिला देवी पत्नी राकेश के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि उसका मायका मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अन्नूपार गांव में है। जहां वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। बताया कि रविवार की सुबह साढ़े सात बजे वह कोतवाली क्षेत्र के ही सियाबस्ती निवासी बुआ के घर जा रही थी।
विज्ञापन
बताया कि मेरे पास 18 हजार का मंगलसूत्र , कील, पायल और तीन हजार नगदी थी। वह ऑटो से मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड स्थित भातकोल बाजार से पहले मंदिर के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे बाइक चालक ने ओवरटेक ऑटो को रोक दिया। इसके बाद उसने उसके हाथ से बैग छीनकर घोसी की तरफ भाग गया।
पुलिस सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस मामले में कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पुलिस भातकोल बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है। जिस ऑटो में महिला बैठी थी उसके ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।