फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider dies after colliding with jugaad car

जुगाड़ गाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with jugaad car
अमिला (मऊ)। घोसी कोतवाली के सोनाडीह गांव के पास फोर लेन पर मंगलवार की देर शाम को एक बेकाबू जुगाड़ गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक सुनील (28) पुत्र सुरेंद्र दोहरीघाट थाने के निबिहा गांव का निवासी था। वह सोनाडीह गांव में एक लाइट सजावट संचालक के यहां नौकरी करता था। मंगलवार की शाम को वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला। लेकिन वह जब सोनाडीह गांव के पास फोरलेन पर चढ़ रहा था इसी दौरान उसे एक जुगाड़ गाड़ी ने जारेदार धका मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर सीओ घोसी नरेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी वहां मौजूद लोगों से ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजवाया। मृतक का बड़ा भाई अरविंद सीआरपीएफ में नौकरी करता है। हादसे की खबर मिलते ही उसकी मां सुभावती, पत्नी बच्चों का रोरोकर बुरा हाल था। सीओ ने कहा कि जुगाड़ गाड़ी के चालक का पता जल्दी ही लगा कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed