फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bharat and Ram met among the slogans of Har-Har Mahadev

हर-हर महादेव के नारे के बीच मिले भरत और राम

Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
mau news
mau news Updated Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bharat and Ram met among the slogans of Har-Har Mahadev
ऐतिहासिक भरत मिलाप में गले मिलते चारों भाई श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन
मऊ। नगर के सौहार्द का प्रतीक भरत राम मिलाप  सोमवार की भोर में पौ फटने के दौरान शाही कटरा मस्जिद के प्रांगण में  हर-हर महादेव के नारे के बीच सकुशल परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए शाही कटरा मस्जिद के मैदान में महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी थी। परंपरा के तहत कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान वन से लौटे प्रभु श्री राम का रथ पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा के तहत शाही कटरा मस्जिद के द्वार को तीन बार छू कर आगे बढ़ गया।  
विज्ञापन

 विजयदशमी पर्व के मद्देनजर श्री रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में आयोजित रामलीला का मंचन माता कैकेई के द्वारा लिए गए वचन और पिता की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम के सीता और लक्ष्मण के संग वन जाने से शुरू हुआ था। इस दौरान वन में सीता हरण के बाद प्रभु श्री राम रावण का वध करने और विभीषण का राज्याभिषेक करने के बाद अयोध्या वापस लौटते है। भरत मिलाप कार्यक्रम का मंचन शीतला धाम से शाही कटरा मस्जिद के प्रांगण के बीच हुआ। दोनों स्थानों की दूूरी तीन किमी के करीब है। रविवार की राम प्रभु श्री राम का पुष्पक विमान शीतला धाम से अयोध्या को रवाना होता है। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह प्रभु श्री राम को रोक कर लोग उनका स्वागत आरती और पूजा करते है। इतना ही नहीं प्रभु के आने की सूचना मिलने पर उत्सव के जैसा माहौल हो जाता है। कही बिरहा तो कही अखाड़े में करतब दिखाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

भोर में साढ़े चार बजे प्रभु का पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के पास पहुंचा। इस दौरान भोर की अजान के साथ हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जितने देर नमाज अदा की गई, उतने देर तक हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा। पुराने जमाने से चली आ रही, इस परंपरा को राम-रहीम के मिलन, आपसी सौहार्द के रुप में देखा जाता है। अजान समाप्त होने पर हनुमान-भरत संवाद के बाद, प्रभु श्री राम का विमान शाही कटरा मस्जिद के मुख्यद्वार को तीन बार छू कर राम का विमान आगे बढ़ जाता है, इसके बाद राम और भरत का मिलन होता है। इस सजीव मंचन को देखने के लिए शाही कटरा मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। चारों भईयन के मिलने पर कमेटी के साथ आम जनमानस ने उनकी आरती कर पुष्प वर्षा किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। साथ ही चारों भाईयों के गले लगते देख लोग उत्साहित तो थे ही साथ ही कलाकारों के सजीव मंचन को देख लोगों के आंखों से आंसू छलक गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed