फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bhaajapa ka teen divaseey jila prashikshan varg ka samaapan

भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bhaajapa ka teen divaseey jila prashikshan varg ka samaapan
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मौज - फोटो : MAU
मऊ। भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सम्पन्न हो गया। तीसरे दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने केंद्र ओर प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहया गया कि भाजपा का उदय ही राष्ट्रवाद के लिए हुआ है। दूसरे सत्र को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने प्रादेशिक सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। तीसरे और अंतिम सत्र को सांसद हरीश द्विवेदी ने वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा जीवंत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्थापना काल से अब तक भाजपा प्रथम राष्ट्रीय हित पर कार्य कर रही है। कहा कि हमारी पार्टी का उदय ही राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुआ। कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्य डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित को सर्वोपरि मानते हुए उस समय जनसंघ की स्थापना की। जब जब देश पर संकट आया तब तब भाजपा के कार्यकर्ता देश के साथ खड़े नजर आए। कश्मीर के परमिट सिस्टम के खिलाफ,एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान के खिलाफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर अरिजीत सिंह, हरिनारायण राजभर, विजय राजभर, अशोक सिंह, मनोज राय, संगीता द्विवेदी, संजय पाण्डेय, नूपुर अग्रवाल, ज्योति सिंह, रामाश्रय मौर्य, आनंद प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, सत्यमित्र सिंह, मयंक मद्धेशिया, राघवेंद्र शर्मा, अंजनी सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed