फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beating for favourite song not played Six people injured groom disappeared from wedding procession

UP News: मनपसंद गाना न बजा तो बजी लाठी...छह लोग घायल, बरात से गायब हुआ दूल्हा; रातभर होती रही खोजबीन

Thu, 29 May 2025 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 May 2025 05:09 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में विवाद की सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। मुहूर्त के एक दिन बाद दूल्हा मिल गया। एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। वहीं, परिजनों ने एक दूसरे के घरवालों को समझा दिया।

विज्ञापन
Beating for favourite song not played Six people injured groom disappeared from wedding procession
एक दिन बाद हुई दूल्हा-दुल्हन की शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर पहले डांस करने को लेकर घराती-बराती आपस में लड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले, लेकिन संख्या अधिक होने से घराती पक्ष भारी पड़ा।
विज्ञापन




इस विवाद में दूल्हे का भाई सहित छह लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ, विवाद से नाराज दूल्हा भाग गया। जब मामला शांत हुआ तो दूल्हे को करीब दस घंटे खोजने के बाद बुधवार की रात बजाए गुरुवार की दोपहर में एक मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी के बीच बेहद सादगी के साथ शादी हुई।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव से एक युवक की बारात घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में आई हुई थी। बरात के पहुंचने पर परछावन होने के बाद जयमाल कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी। इसबीच, डीजे पर मनपंसद गाने पर डांस को लेकर बरात में आए कुछ युवकों की घराती पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मचा बवाल

यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, लेकिन घराती के युवाओं की संख्या ज्यादा होने के चलते बारात में शामिल होने दूल्हा के भाई राजू राजभर, दीपक, अजय, बॉबी और विनय घायल हो गए। इसबीच मारपीट की सूचना बरातियों ने घोसी पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।

मामला शांत होने पर जब दूल्हे की तलाश घरातियों ने की तो वह गायब मिला। पता चला कि इस विवाद से नाराज दूल्हा गांव छोड़कर चला गया था। इस विवाद के बाद गुरुवार की सुबह दूल्हे की तलाश करने के साथ इस मामले में समझौता दोनों पक्षों ने किया। 

इसके बाद सुबह 11 बजे दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी सीताकुंड स्थित मॉ शीतला मंदिर पर हुई। इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों ने आपसी समझौते के तहत गुरुवार को एक मंदिर में शादी की अधूरी रस्म भी पूरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed