फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1,895 patients arrived at the health fair, but doctors were absent.

Mau News: स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 1895 मरीज, डॉक्टर रहे नदारद

Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
1,895 patients arrived at the health fair, but doctors were absent.
रविवार को सुग्गी चौरी अस्पताल पर एएनएम खुशबू यादव के द्वारा मरीज को देख कर दवा वितरण करती हुई।
मऊ। जिले की 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1895 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। इनमें 890 पुरुष, 809 महिलाएं और 196 बच्चे रहे।
विज्ञापन

जांच के बाद 38 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। इससे स्वास्थ्य मेले की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में चिरैयाकोट पीएचसी पर सबसे अधिक 195 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी पर सबसे कम 22 मरीज पहुंचे। एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मेले में मरीजों की रक्त जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। किशोर और किशोरियों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारी। मधुबन के सुग्गी चौरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां दोपहर 12 बजे तक तैनात चिकित्सक के स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज और जांच की उम्मीद में पीएचसी पहुंचे मरीजों को चिकित्सक की गैरमौजूदगी में एएनएम खुशबू यादव के सहारे रहना पड़ा। उन्होंने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। वहीं, फार्मासिस्ट तपस्वी यादव भी काफी देर बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मेले में पहुंचे मुनिया, सोनू यादव, सवरू और मनोज ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की गैरहाजिरी और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही लंबे समय से चली आ रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। संवाद
कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित चिकित्सक और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - डॉ. पंकज, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed