फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assaulted three times in nine minutes, yet the police were not informed.

Mau News: नौ मिनट में तीन बार मारपीट, फिर भी पुलिस को नहीं दी सूचना

Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Assaulted three times in nine minutes, yet the police were not informed.
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर मारपीट के दौरान रामगढ़ निवासी रामअवतार सिंह (37) की मौत के मामले में सेल्समैन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नौ मिनट के भीतर आरोपी कटिहारी गांव निवासी पवन यादव, चियरा यादव और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तीन बार मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सेल्समैन दुकान के अंदर से ही कुछ कहता नजर आया। उसने एक बार भी स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि शराब की दुकान से निकलने के बाद घर ले जाते समय रास्ते में रामअवतार के साथ कहीं दोबारा मारपीट तो नहीं हुई।
ग्रामीण रमेश, सुरेंद्र आदि ने बताया कि देशी शराब की दुकान पर पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हुई हैं। लेकिन सेल्समैन ने कभी भी इन घटनाओं को लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीणों के अनुसार, शराब की दुकान पर अक्सर विवाद होता रहता है। उनका कहना है कि यदि घटना को लेकर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी होती तो शायद रामअवतार की जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पिता रामकुंवर सिंह की तहरीर पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
शराब की दुकान से घर तक फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed