{"_id":"679e6ff76e512469eb020c4a","slug":"beaten-for-demanding-outstanding-wages-case-filed-against-three-mau-news-c-295-1-mau1001-123598-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बकाया मजदूरी मांगने पर पीटा, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बकाया मजदूरी मांगने पर पीटा, तीन पर केस
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सेंदुराइच गांव में मजदूरी मांगने पर तीन मनबढ़ों ने मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मजदूर ने कोपागंज थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भेलाबांध निवासी बुधिराम ने बताया कि वह मजदूरी करता है तथा ठेके पर मजदूर लेकर शटरिंग का काम करता है। आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व उसने थाना क्षेत्र के सेन्दुराईच निवासी दिलशेर के यहां रुपये 88 हजार में शटरिंग करने की मजदूरी तय की।
शटरिंग होने के बाद दिलशेर ने 75 हजार रुपये दिया जबकि बाकी तेरह हजार रुपये 15 दिन में देने का वादा किया। आराेप लगाया कि 15 दिन बीतने के बाद जब बकाया मांगा तो उसे दुबारा टाल दिया। इस तरह कई बार बकाया मांगने के बाद भी बकाया पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
बीते 30 जनवरी की सुबह 9 बजे शमशेर के घर जाकर बकाया वापस मांगा तो दिलशेर उसके भाई शमशेर व एजाज जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडे से मार पीटकर घायल कर दिए।