{"_id":"62b9f02516077e2ace554a8c","slug":"be-careful-the-rising-corona-infection-graph-mau-news-vns660946321","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी बरतें, बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण ग्राफ:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी बरतें, बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण ग्राफ:
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अन्य जगहों की तरह जिले में भी कोरोना का ग्राफ चढ़ने लगा है। जून के तीसरे सप्ताह से नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 16 जून से अब तक 12 मरीज मिल चुके हैं, इसमें तीन रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में नौ मरीजों में से आठ होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना संक्रमण के रफ्तार थमने के बाद फिर से मिल रहे नए मरीजों में पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति नहीं है। बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे। ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी दवाओं का सेवन करते हुए कोरोना को आसानी से मात दी जा सकती है। वर्तमान में सोमवार तक जिले में सक्रिय नौ मरीजों में से आठ का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि कोविड की जांच, उपचार और रेफर के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से संक्रमितों की निगरानी की जा रही है और जरूरी परामर्श भी दिए जा रहे हैं। चिकित्सीय सलाह की सुविधा पूरे समय के लिए उपलब्ध है। बोले कि वर्तमान में जो मरीज मिल रहे हैं उनमें गंभीर संक्रमण नहीं दिख रहा। बोले कि ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति पाजिटिव है तो होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करे और घर से बाहर न निकले। इसके अलावा यदि खुद कोविड के लक्षणों से ग्रसित हैं तो खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रखें। घर से बाहर न निकलें।
जिले में सोमवार तक 9 हजार 39 मरीज मिल चुके हैं। इसमे 8 हजार 944 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 86 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में जिले में सक्रिय 9 मरीजों में 8 से मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 8 हजार से ज्यादा मरीजों ने होम आइसोलेशन में संक्रमण को मात दी है। इसमे 3 हजार 446 महिलाएं हैं, 5 हजार 114 पुरुष हैं।