फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Basti defeated Mau Veterans by 92 runs, Balveer was named Man of the Match

Mau News: बस्ती ने मऊ वेटरन्स को 92 रन से हराया, बलवीर बने मैन ऑफ द मैच

Sun, 11 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Basti defeated Mau Veterans by 92 runs, Balveer was named Man of the Match
Photo Title
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शनिवार को मऊ वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में टी-20 मुकाबला खेला गया। इसमें बस्ती वेटरन्स ने मऊ वेटरन्स को 92 रन से हराया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले बलवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बस्ती वेटरन्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार बल्लेबाजों के योगदान से 240 रन बनाए। बलवीर सिंह ने 81 और नीरज ने 75 रन की पारी खेली। रवि उपाध्याय ने 32 और अंशुल पाल ने 23 रन बनाए। मऊ की ओर से मनोहर, अंजय, सुंदरम और अखिलेश ने एक-एक विकेट लिया। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ वेटरन्स की शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों में दो विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। अखिलेश ने 42, मनोज ने 23 और अनूप ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

बस्ती की ओर से सुधीर ने तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल, बलवीर, नीरज, रवि और आलोक को एक-एक विकेट मिला। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच में यश रघुवंशी और प्रवीण चौरसिया ने अंपायर तथा आदित्य सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed