फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bakrid today, Namaz will be offered at 223 places

Mau News: बकरीद आज, 223 स्थलों पर नमाज अदा की जाएगी नमाज

Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bakrid today, Namaz will be offered at 223 places
ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। 223 स्थलों पर नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। बकरा बाजार में देर शाम तक खरीदारी होती रही। इससे लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, मस्जिदों में नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही तैयारियां बुधवार को पूरी हो गईं।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज और अदरी के बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही। जिले में 223 स्थलों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो, इसके लिए खुफिया विभाग के लोग भी चक्रमण करेंगे। नगरपालिका क्षेत्र में अपशिष्टों के निस्तारण के लिए गड्ढे खोदे गए हैं।
उधर, नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में देर शाम तक बकरों की खरीद-फरोख्त चलती रही। बकरा बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में बकरों की बिक्री अधिक रही। खीरीबाग और मिर्जाहादीपुरा में तरह-तरह के सामानों की खरीदारी होती रही। कपड़े, जूते-चप्पल, साड़ी, सलवार-सूट, जींस, टी-शर्ट, शेरवानी, श्रृंगार सामग्री और इत्र की खरीदारी हुई।

वलीदपुर: मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चल रही बकरीद की तैयारियां पूरी हो गईं। पर्व को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने नगर पंचायत वलीदपुर पहुंचकर विभिन्न मस्जिदों में नमाज और कुर्बानी के बाद अवशेषों के निस्तारण के लिए खोदे गए गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed