फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bahadur showed bravery, hit the bike of the miscreants

Mau News: बहादुर ने दिखाई बहादुरी, बदमाशों की बाइक को मारी टक्कर

Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bahadur showed bravery, hit the bike of the miscreants
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास मंगलवार की दोपहर एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूटकर जब बदमाश भागने लगे तो लोगों ने शोर मचाया। उस दौरान उधर से गुजर रहे बहादुर ने बहादुरी दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बाइक से बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। इस पर बदमाशों ने उनके सिर को निशाने पर गोली चलाई, लेकिन वह बच गए। इसके बाद बदमाशों ने बहादुर की एड़ी में गोली मारकर घायल कर दिया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बघरा तिवारी निवासी बहादुर लाल गोंड ने बताया कि वे अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में देने के बाद घर लौट रहे थे। गिरधर चौराहे के आगे बढ़े तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। शापिंग माल के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाश दिखे। उनके हाथ में राइफल थी। लोग पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहे थे। बदमाशों के हाथ से राइफल गिरी देखकर उन्होंने बाइक से टक्कर मारी तो उसने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। पहली गोली उनके सिर में मारी गई, परंतु बाल-बाल बच गए। दूसरी गोली उनके दाएं पैर में लगी। इससे वे घायल हो गए। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश अपने साथी को बैकअप दे रहे थे। लोग पास न आने पाएं, इसके लिए वे फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed