{"_id":"69d3f7b87e24fcabef040b9f","slug":"ayodhya-won-the-series-by-defeating-mau-by-6-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-143508-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ को 6 विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ को 6 विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर स्थित मैदान पर आयोजित द्विपक्षीय सीरीज के चौथे मुकाबले में अयोध्या की टीम ने मऊ को 6 विकेट से हराकर 3-1 से बढ़त बनाते हुए सीरीज जीत ली।
सोमवार की सुबह टॉस जीतकर मऊ के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को आज भी निराशा हाथ लगी। ओपनर श्रेयांश शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।
वहीं बल्लेबाज अन्नू ने 13 रन, आर्यन प्रजापति ने 18 रन, अथर्व चतुर्वेदी ने 44 रन, आर्यन चौरसिया ने 20 रन, वैभव तिवारी ने 11 रन, सौरभ चौहान ने 16 रन बनाए। 36.5 ओवर में पूरी टीम 182 रन पर ऑल आउट हो गई।
अयोध्या की तरफ से गेंदबाजी में चिराग, अथर्व ठाकुर ने 3-3 विकेट, आयुष्मान पटेल ने 2, ईशान खान को 1 विकेट मिला। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या टीम ने बहुत ही शानदार शुरुआत की।
दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अथर्व ठाकुर ने 52 रन, आयुष मौर्य ने 55 रन बनाकर जीत की नींव शुरू में ही रख दी। उनके आउट होने के बाद आयुष्मान पटेल ने 15 रन, पार्थ सिंह ने 12 रन, ईशान खान ने 13 रन का योगदान देकर मैच जिता दिया। इसके साथ ही 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
मऊ के गेंदबाज आर्यन चौरसिया को 3 विकेट, अर्पित को 1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच अथर्व ठाकुर, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आयुष मौर्य, बेस्ट बॉलर आर्यन चौरसिया रहे। मैच में अंपायर यश और प्रवीण चौरसिया रहे, जबकि स्कोरिंग आदर्श जायसवाल ने की।