{"_id":"5b89785942c792463c051246","slug":"awareness-of-improving-expectations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं को सुधरने की मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं को सुधरने की मिली चेतावनी
mau
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम प्रकाश बिंदु।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ द्वारा बैठक का एजेंडा रखा गया। बैठक में डीएम ने जर्जर महिला जिला अस्तपताल को नवीन भवन में शिफ्ट करने और कार्यों में शिथिलता बरतने वाली आशाओं को बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यों की बैठक लेते हुए डीएम प्रकाश बिंदु ने जिले के कई सीएचसी-पीएचसी केंद्रों पर जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं द्वारा प्रसव न कराने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिया कि जो आशा कार्यों में शिथिलता बरत रही हैं, उन्हें पहले सुधरने के लिए चेतावनी दे, फिर भी कार्य न करने पर उन्हें बर्खास्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में महिला जिला अस्पताल को अविलंब नवीन भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही रानीपुर पीएचसी को भी नवीन भवन में शिफ्ट करने की बात कही। बैठक में टीकाकरण करने, 2018-19 में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम द्वारा संचालित मोतिया बिंद आपरेशन योजना समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह, अपर सीएमओ डा. पीके राय, सीएमएस डा. बृजकुमार, बीएसए ओपी त्रिपाठी, जिला समाज अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे, कामाख्या मौर्य आदि मौजूद रहे।